ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मनोरंजन

दिव्या खोसला कुमार और गौतम गुलाटी का ‘बेशरम बेवफ़ा’ गाना रिलीज़

नई दिल्ली। टी-सीरीज़ का नया गाना बेशरम बेवफ़ा यू-ट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है। यह इमोशनल गाना दिव्या खोसला कुमार, गौतम गुलाटी और सिद्धार्थ गुप्ता पर फ़िल्माया गया है, जिसे बी प्राक और जानी ने आवाज़ दी है।

गाने की वीडियो की शुरुआत दिव्या खोसला कुमार से होती है, जो गौतम गुलाटी को कॉल करती हैं। उधर से गौतम कहते हैं कि जितना प्यार वो उनसे करती हैं, उतना वो किसी और से करते हैं। गौतम की बेवफ़ाई से टूटी दिव्या अपने घर में ग़म में डूब जाती हैं। उधर, सिद्धार्थ गुप्ता दूरबीन से दिव्या की हालत देख रहे होते हैं। दिव्या ने गाना शेयर करके लिखा- बेशरम बेवफ़ा गाना यू-ट्यूब पर आपके लिए हाज़िर है। गाने की टैगलाइन Love Hurts है यानी प्यार दर्द देता है। वीडियो का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। गाने के बोल बी प्राक और जानी ने ही लिखे हैं।

बता दें, दिव्या खोसला कुमार सत्यमेव जयते 2 में फीमेल लीड रोल में दिखेंगी, जिसका निर्देशन मिलाप ज़वेरी कर रहे हैं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। सत्यमेव जयते 2 अगले साल रिलीज़ होगी। हाल ही में दिव्या ने फ़िल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो दुल्हन की तरह सजी नज़र आ रही हैं। दिव्या ने सेट पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

सत्यमेव जयते 2 में मनोज बाजपेयी भी एक किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। दिव्या ने एक्टिंग करियर तेलुगु फ़िल्म लव टुडे से शुरू किया था। इसके बाद 2004 में ही अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में पारी शुरू की। 2014 में दिव्या ने यारियां फ़िल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी। 2016 में उनकी दूसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म सनम रे आयी, जिसमें पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।

Related Articles

Back to top button