ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: अपने राज़ खोलकर बुरी तरह रोए जैस्मिन भसीन और एजाज़ ख़ान, कविता कौशिक ने लगाया गले

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के सामने शायद अब तक का सबस मुश्किल टास्क आने वाला है। आज घरवालों को नेशनल टीवी पर अपनी ज़िदगी के वो राज़ बताने होंगे जिनके बारे में सिर्फ उनके करीबी जानते हैं। इस टास्क के दौरान रूबीना ने खुलासा किया है कि उनका और अभिनव का तलाक होने वाला था, अगर वो बिग बॉस के घर में नहीं आते तो वो अब तक शायद साथ नहीं होता। वहीं आज जैस्मिन भसीन और एजाज़ ख़ान भी अपने बारे में एक शॉकिंग खुलासा करने वाले हैं।

दरअसल, बिग बॉस आज (30 नवंबर) को घरवालों को एक टास्क देंगे। जिसमें घरवालों को नेशनल टेलीवीज़न पर अपना एक ऐसा सीक्रेट बताना है जो उन्होंने अब तक सिर्फ अपने करीबी लोगों को ही बता रखा है। इस टास्क में जो जीतेगा उसे रूबीना का इम्यूनिटी स्टोन मिल जाएगा। पूरा टास्क तो आज टेलीकास्ट किया जाएगा, लेकिन उससे पहले कलर्स ने आज के एपिसोड के कुछ वीडियो शेयर किए हैं।

रूबीना अलावा वीडियो में एजाज़ और जैस्मिन भी ज़िंदगी का गहरा राज़ खोलते दिख रहे हैं। एजाज़ बताता हैं, ‘मुझे टच से प्रॉब्लम है क्योंकि जब मैं छोटा था तो मेर साथ….. मैं शर्मिंदा नहीं हूं, क्योंकि वो मेरी गलती नहीं थी। लेकिन मेरे अब्बा ये सब नहीं जानते। एजाज़ की बातें सुनकर कविता कौशिक भावुक हो जाती हैं और उन्हें लगा लेते हैं। एजाज़ की बातों से ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शायद बचपन में उनका शोषण हुआ था।

वहीं इसी वीडियो में जैस्मिन भी अपना राज़ खोलती दिख रही हैं। जैस्मिन पहले अली से कहती हैं, ‘तू मुझसे प्यार करता है ना चाहें मेरा सीक्रेट कुछ भी हो? उसके बाद भी तू मुझसे प्यार करेगा ना? इसके बाद जैस्मिन बताती हैं, ‘मैं जिन भी ऑडिशन में गई, हर जगह बार-बार रिजेक्ट होती थी। मैं हार मान गई थी कि शायद मैं नहीं कर सकती, शायद मुझमे ही कुछ कमी है। इतने सारे रिजेक्शन ने मुझे तोड़ दिया था। एक दिन मैंने फैसला किया….’। जैस्मिन के राज़ से ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शायद वो सुसाइड करने वाली थीं। हालांकि एक्ट्रेस इस वीडियो में ऐसा कुछ भी कहती नहीं दिख रही हैं

Related Articles

Back to top button