ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

चीन के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की माफी की मांग, देश की छवि खराब करने का आरोप

मेलबर्न। कैनबरा और बीजिंग में चल रहे तनाव के बीच ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट बोरिसन (Scott Morrison) ने चीन से माफी की मांग की है। उन्होंने चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर यह मांग की है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई सैनिक को लेकर एक ट्वीट चीन की तरफ से किया गया है, जिसमें वह अफगानिस्तान में एक बच्चे की हत्या करता नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया का आरोप है कि चीन इस तरह के झूठे ट्वीट करके देश की सेना की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है।

मॉरिसन ने मांग की है कि चीनी विदेश मंत्रालय इस ट्वीट को हटा दे और माफी मांगे। व्यापार के मुद्दों को लेकर दोनों देशों में चल रहे तनाव के बीच, सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक ग्राफिक ट्वीट किया था, जिसमें खून में लथपथ चाकू लिए एक सैनिक मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, और उसने चाकू को बच्चे की गर्दन पर रखा हुआ है। इसके अलावा फोटो में एक मेमना भी है।

इसके साथ झाओ ने लिखा, ‘ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा अफगान नागरिकों और कैदियों की हत्या से हैरान। हम इस तरह के कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं, और उन्हें जवाबदेह ठहराने का आह्वान करते हैं।’ इसके साथ ही लिखा गया था, ‘डरो मत, हम आपके लिए शांति लाने के लिए आ रहे हैं।’ यह ट्वीट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सेना को लेकर जारी की गई एक रिपोर्ट से संबंधित था।

बता दें कि देश ने 19 नवंबर को युद्ध अपराधों की जांच से संबंधित एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें इस बात के पक्के सुबूत मिले हैं कि ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने वर्ष 2005 से 2016 के बीच अफगानिस्तान में 39 बंदियों और नागरिकों की हत्या की थी।

Related Articles

Back to top button