ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

उत्तर भारत में घना कोहरा, कम हुई विजिबिलिटी के चलते 16 ट्रेनें देरी से चल रहीं, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ लगातार घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। आज भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा, सहित अधिकतर राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा रहा, जिसके चलते विजिबलिटी भी कम दर्ज हुई है। घने कोहरे की वजह से कम हुई विजबिलिटी से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। लगातार ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। बीते दिन 10 ट्रेनें देरी से चली थी वहीं आज घने कोहरे के चलते 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह 5.30 तक दिल्ली के पालम, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, यहां हो सकती है बारिश

लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों में शीतलहर बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इसके बाद 28 जनवरी तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है।

वहीं बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां पर मौसम करवट बदलने लगा है। केदारनाथ के आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया है जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। आज उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और देहरादून और हरिद्वार में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई।

उधर, झारखंड की राजधानी रांची में भी ठंड बरकार है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल देखने को मिल सकते हैं। 27-28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल देखने को मिल सकता है। 27-28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button