ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

किसानों ने दिल्ली सीमा पर मनाया गुरु पर्व, दीयों की रोशनी से जगमगाए बॉर्डर

राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं के निकट और अधिक प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं और आंदोलन तेज होता प्रतीत हो रहा है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिए हैं और हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी बिंदुओं पर अवरोधक लगाए गए हैं। इसी बीच केंद्र सरकार मंगलवार को किसानों से बातचीत को तैयर हो गई है। आंदलोन कर रहे किसानों ने सोमवार को बॉर्डर पर ही गुरुपर्व मनाया।

किसानों ने सीमाओं पर दीए जलाए और हलवे का प्रसाद भी बनाया। सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने गुरबानी का पाठ किया। बता दें कि किसान पिछले पांच दिनों से नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सिंघु और टीकरी बॉर्डर दोनों जगह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पंजाब और हरियाणा के किसानों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से और किसानों के पहुंचने से गाजीपुर सीमा पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई है।

वहीं हरियाणा की खाप पंचायतों ने भी किसानों के समर्थन में उतरने क ऐलान किया है। किसानों ने सरकार के बुराड़ी मैदान में जाने का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि वे सब दिल्ली जाएंगे या फिर यहीं बॉर्डर पर बैठे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button