ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

मलिक के बाद अब ये पाकिस्तानी क्रिकेटर करेगा हिंदुस्तान की बेटी से शादी

लाहौर : पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बाद एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय लड़की को दिल दे दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों की फेहरिस्त में हसन अली का भी नाम जुड़ गया है। माना जा रहा है कि शोएब मलिक की तरह वह भी जल्द ही भारत के दामाद का तमगा हासिल कर सकते हैं। पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं। अखबार ने बताया है कि इनकी शादी कराने के लिए दोनों परिवार एक दूसरे के संपर्क में हैं। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगर लड़की वालों की तरफ से ‘हां’ हो गई तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन भारतीय लड़की से शादी की डोर में बंध जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर है। हसन अली ने भी इस खबर पर एक हद तक मुहर लगाते हुए कहा है कि बातचीत तो चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इससे पहले पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हो चुकी है। अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button