ब्रेकिंग
Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू
मनोरंजन

James Cameron के इस ऑफर को गोविंदा ने दिया था ठुकरा, जानिए हैरान कर देने वाली वजह

हिन्दी सिनेमा जगत में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार गोविंदा का नाम आज भी टॉप अभिनेताओं में शुमार है। भले ही गोविंदा फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनके स्टाइल और डांस का जादू आज भी सबके दिलो में बसता है।

बताते चलें कि हाल में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने एक बड़ा खुलासा किया है। सीनियर जर्नलिस्ट रजत शर्मा के टॉक शो में गोविंदा ने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर जेम्स कैमरून को उनकी ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘अवतार’ का टाइटल सुझाया था। गोविंदा ने कहा, ‘मैंने फिल्म का टाइटल दिया और यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। मैंने कैमरून को कह दिया था कि ये फिल्म अच्छा करेगी, मैंने उन्हें यह भी बताया था कि आपको ये फिल्म पूरी करने में सात साल लगेंगे।

इस पर कैमरून ने पूछा था कि ‘आप इस बात को इतने विश्वास से कैसे कह सकते हैं फिल्म बनने में सात साल लगेंगे?’ इस पर मैंने कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि जो आप सोच रहे हैं वह काम नामुमकिन सा है। जैसा कि मैंने कहा था ये फिल्म करीब 8 या 9 साल बाद रिलीज हुई और सुपरहिट रही। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म का ऑफर इसलिए ठुकरा दिया था, क्योंकि कैमरून चाहते थे कि वह (गोविंदा) 410 दिन तक बॉडी पर पेंट लगाकर शूटिंग करें। यह करना उनके लिए बेहद मुश्किल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button