ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

मॉब लिंचिंग से मुस्लिमों पर किया जा रहा है अत्याचार, शैयद अहमद बुखारी

नई दिल्लीः मॉब लिंचिंग एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है,जिस वजह से मुस्लिमों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि इनकी जान को भी खतरा हो गया है। देश भर में गाय को सुरक्षित रखने के नाम पर जारी मॉब लिंचिंग को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम शैयद अहमद बुखारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में केंद्र की मौदी सरकार गाय को बचाने के नाम पर मुस्लिमों के साथ मॉब लिंचिंग करवा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा दौर में मुसलमानों को आतंकित किया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक शाही इमाम ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना पर केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।  एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए शाही इमाम ने कहा, ”मॉब लिंचिंग में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मामले में हुकूमत खामोश है।उन्होंने ने यह भी कहा कि सरकार के रवैये के कारण मुसलमानों को भेदभावपूर्ण रवैया का सामना करना पड़ रहा है। देश के मुसलमान अपने अस्तित्व बचाने के लिए हर दिन संघर्ष करते दिखाई दे रहें हैं। रोज उन्हें धमकाया और आतंकित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button