ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

लक्षद्वीप के उपराज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने जताई शोक संवेदना

नई दिल्ली। लक्षद्वीप के उपराज्यपाल दिनेश्वर शर्मा (Dineshwar Sharma) का निधन हो गया है। वह कई दिनों से एम्स दिल्ली में भर्ती थे। मौजूदा वक्‍त में वह लक्षद्वीप के 34वें प्रशासक के तौर पर काम कर रहे थे। 1976 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे दिनेश्वर शर्मा के परिवार में परिवार में पत्नी मंजू शर्मा, एक बेटा और बेटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा जी ने भारत के पुलिसिंग और सुरक्षा तंत्र में लंबे समय तक योगदान दिया। उन्होंने अपने पुलिसिंग कॅरियर के दौरान आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ कई संवेदनशील मोर्चों को संभाला। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। ऊं शांति…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा जी के निधन के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के एक समर्पित अधिकारी के रूप में सेवा करते हुए देश भक्ति का परिचय दिया। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ऊं शांति…

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन दुखद है। एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी रहे शर्मा की आंतरिक सुरक्षा में विशेषज्ञता उल्लेखनीय थी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना है।

दिनेश्वर शर्मा जम्मू-कश्मीर के पूर्व वार्ताकार भी रह चुके हैं। खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख रहे शर्मा ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया बिहार से स्नातक किया था। दिनेश्वर शर्मा ने साल 1979 में भारतीय पुलिस सेवा ज्‍वाइन की थी। अपने कार्यकाल में शर्मा ने कई चुनौतीपूर्ण अभियानों को अंजाम दिया। उनके पास पुलिसिंग और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में समृद्ध अनुभव था।

Related Articles

Back to top button