ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

स्टीव स्मिथ को कैसे मिलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी, कोच ने किया खुलासा

सिडनी। मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और बल्लेबाज कैमरन बैनक्राफ्ट पर बॉल टैंपरिंग के लिए बैन लगा था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया था, जबकि बतौर कप्तान उन पर दो साल बैन लगा था।

उस अवधि तक वे टीम के कप्तान नहीं बनते, लेकिन अब ये बैन की सीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में अब स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग उठी हैं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने खुलासा कर दिया है कि स्मिथ को कप्तानी किस तरह मिलेगी।

कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने से पहले एक सतत प्रक्रिया का पालन करना होगा। लैंगर ने फॉक्स स्पोटर्स से बात करते हुए कहा, “जाहिर सी बात है कि हमने कई चीजों पर बात की। हमारे पास कई सारे विकल्प हैं। स्मिथ ने अतीत में काफी अच्छा काम किया है। वह एक बार फिर कप्तान बने इसके लिए हमें एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। हम इसे देखेंगे।” स्टीव स्मिथ ने 51 वनडे, 34 टेस्ट और आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में कंगारू टीम की कप्तानी की है।

मुख्य कोच लैंगर ने आगे कहा, “आप सम्मान कमाने की बात करते हैं तो, इंग्लैंड में द ओवल में दर्शकों ने उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन दिया था, वह बिना तमगे के लीडरशिप दिखाने के लिए सही काम कर रहे हैं।” डेविड वार्नर भी टीम के उपकप्तान बन सकते हैं। वहीं, अगर भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच नहीं खेले थे। ऐसे में मैथ्यू वेड को टीम की कप्तानी करनी पड़ी थी। इसके बाद एक बार फिर स्मिथ को कप्तानी सौंपने का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button