ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वार्मअप मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सिडनी। Australia A vs India Practice match: भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन दिवसीय दूसरा प्रैक्टिस मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 11 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को उन पर उठ रहे सवालों के जवाब देने होंगे। कुलदीप यादव को दूसरा स्पिनर या हनुमा विहारी का एक अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में मौका मिलना चाहिए या नहीं? इस पर शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपने डे-नाइट प्रैक्टिस गेम के साथ पता चलेगा। 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे ‘पिंक बॉल टेस्ट’ के लिए ये ड्रेस रिहर्सल होगा।

फ्लडलाइट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीन दिवसीय खेल ओपनिंग टेस्ट के लिए उचित तैयारियों के रूप में काम करेगा, लेकिन इयान चैपल के अनुसार, एडिलेड ओवल क्यूरेटर डेमियन ह्यू का कहना है कि यहां बैटिंग ट्रैक फ्लैट होगा, जबकि एडिलेड में हरी घास वाला होगा। इस मैच को इव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें कप्तान विराट कोहली शायद शामिल हो सकते हैं। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे, जो कि डे-नाइट टेस्ट होगा।

भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने अपने हाथ दिखाए हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ियों को अभी ट्रैक पर लौटना है। उधर, ऑस्ट्रेलिया के लिए नई सनसनी कैमरोन ग्रीन के पास भी अपनी चमक बरकरार रखने का मौका है, जिन्होंने पहले प्रैक्टिस मैच में इंडिया ए खिलाफ शतक ठोका। उस मैच में रहाणे ने भी नाबाद शतक जमाया था।

भारतीय टीम पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के फेल रहने के बाद केएल राहुल को फिर से ओपनर के तौर पर देख सकती है। ऐसे में उनको अगर इस वार्मअप मैच में खेलने का मौका मिलता है तो उन पर भी अच्छी वापसी करने की जिम्मेदारी होगी, क्योंकि भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल के जोड़ीदार के तौर पर एक ओपनर की जरूरत है, क्योंकि रोहित शर्मा अभी टीम से बाहर हैं। कुलदीप यादव और हनुमा विहारी से भारत को खास उम्मीदें होंगी।

Related Articles

Back to top button