देश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत की नई कार्यकारिणी का चुनाव आज

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांत की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव रविवार को होगा। प्रत्येक तीन वर्ष पर होने वाले इस चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव की प्रक्रिया में पूरी प्रांत कार्यकारिणी एवं सभी आठों विभाग के संघचालक, कार्यवाह एवं प्रचारक भाग लेंगे। संघ सूत्रों के अनुसार प्रांत कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किया जा सकता है।






