ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

उदयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निकुम्भ थाना क्षेत्र में शनिवार मध्यरात्रि को दो वाहनों के टकराने से हुई भीषण सड़क हादसा में लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक मध्यप्रदेश के रतलाम क्षेत्र के हैं। भीषण सड़क हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि ये लोग चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। हादसे में घायल नौ लोगों में चार की हालत गंभीर बताई गई। उनका उपचार उदयपुर के एमबी अस्पताल में जारी है। चित्तौड़गढ़ सड़क हादसे में पीएम मोदी ने शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा निकुंभ थाना क्षेत्र के सादलखेड़ा गांव के निकट हुआ। घटना की वजह तेज गति बताई जा रही है। क्रूजर में सत्रह लोग सवार थे, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि क्रूजर (जीप) सामने से आ रहे ट्रेलर में जाकर फंस गई। उसमें सवार सभी सत्रह लोग उसी में फंसे रह गए थे। दुर्घटना के चलते हुई विस्फोट जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडक़र घटनास्थल पर आए। उन्होंने गांव के दूसरे लोगों को इसकी सूचना दी। जिनके जरिए ही पुलिस को भी हादसे की जानकारी मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही जीप में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद जेसीबी मंगाई गई और उसके जरिए ट्रेलर में फंसी जीप को बाहर खींचा गया और जीप को काटकर लोगों को बाहर निकाला जा सका। जीप में सवार आठ लोगों की मौत मौके पर हो चुकी थी तथा बाकी नौ घायलों को उपचार के लिए निकुम्भ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल नौ जनों का उपचार उदयपुर के एमबी अस्पताल में जारी है। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पता चला है कि हादसे में मृत सभी आठ लोग मध्यप्रदेश के रतलाम जिले हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर केके शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, थानाधिकारी विनोद मेनारिया भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके शव निकुम्भ अस्पताल में रखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button