ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

आतिशी समेत AAP के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में, एलजी के आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

नई दिल्ली।  उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर जा रहे आप कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें विधायक आतिशी भी शामिल हैं। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि हमने 5 लोगों के साथ मिलने की अनुमति उपराज्यपाल से मांगी थी। मगर यहां 500 पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इससे साफ है कि उपराज्यपाल मिलना नही चाहते हैं। उपराज्यपाल किसे बचा रहे हैं। हम 2400 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं। जो उत्तरी नगर निगम में किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि आतिशी और उनके साथ आए नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल एलजी के आवास पर आप नेताओं को जाने से रोक दिया गया है।

उधर, एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर धरने से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, संजीव झा, कुलदीप कुमार और ऋतु राज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया है। इन सभी थाने ले जाया गया है वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विधायक ऋतु राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। इस वजह से कोई भी आप कार्यकर्ता अभी तक नहीं अमित शाह के घर नहीं पहुंच पाए हैं।

उधर, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के उस प्रार्थना पत्र से अस्वीकार कर दिया है जिसमें एलजी और गृह मंत्री के घर के बाहर शांतिपूर्वक धरने देने की इजाजत मांगी थी।

दरअसल, मुख्यमंत्री आवास पर गत 7 नवंबर से धरना दे रहे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों के जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) भी रविवार से धरना शुरू करने जा रही है। पार्टी ने जो योजना बनाई है उसके तहत आप का भाजपा पर हमला दो जगह धरना देकर होगा। एक तरफ उपराज्यपाल निवास पर धरना होगा तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। ये धरना उत्तरी नगर निगम द्वारा दक्षिणी नगर निगम के 2400 करोड़ रुपये माफ कर दिए जाने के मामले में सीबीआइ मांग को लेकर होगा।

आप ने घोषणा की है कि धरना तब तक चलेगा जब तक केंद्र सरकार सीबीआइ जांच की मांग स्वीकार नहीं कर लेता है। इस बारे में आप की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने शनिवार को प्रेसवाता कर बताया कि उत्तरी नगर निगम के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक व पार्षद रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इसके बाद धरने पर बैठेंगे।

आप ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

आतिशी ने कहा कि उत्तरी नगर निगम ने हेरफेर कर दक्षिणी नगर निगम पर बकाया जिस 2400 करोड़ की राशि को माफ कर दिया है। इतनी राशि इस नगर निगम को मिल जाती तो इस नगर निगम के सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन दिया जा सकता था। आतिशी ने इसे भ्रष्टाचार बताया है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार के लिए कौन जिम्मेदार है? दिल्ली के शहरी विकास मंत्री ने भी इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर धरना दे रहे तीनों महापौर की 13000 करोड़ की मांग को आम आदमी पार्टी जायज नहीं मानती है। पार्टी कई बार यह बात साफ कर चुकी है कि निगमों का दिल्ली सरकार पर एक भी पैसा बकााया नहीं है।

Related Articles

Back to top button