ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

कमल हासन के पीएम मोदी से तीखे सवाल, पूछा- देश में आए संकट के बीच 1000 करोड़ का संसद भवन क्यों ?

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख  कमल  हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नए संसद भवन के शिलान्यास पर नाराजगी जताते हुए पीएम मोदी से सवाल किए। सुपरस्टार ने पूछा कि जब देश में आधा भारत भूखा है, तो ऐसे में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया संसद भवन क्‍यों?

हासन ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना वायरस के कारण जब देश की आधी आबादी भूखी है, लोग अजीविका खो रहे हैं, 1000 करोड़ रुपये की नई संसद क्यों? उन्होंने आगे लिखा कि जब चीन की महान दीवार का निर्माण किया जा रहा था तो हजारों लोगों की मौत हुई थी, उस समय शासकों ने कहा कि यह लोगों की रक्षा के लिए है। किसकी रक्षा के लिए आप 1,000 करोड़ रुपये की संसद का निर्माण कर रहे हैं? मेरमाननीय निर्वाचित प्रधानमंत्री जवाब दें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  10 दिसंबर को भूमि पूजन कर नये संसद भवन का शिलान्यास किया। चार मंजिला नये संसद भवन का निर्माण कार्य भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। नये संसद भवन का निर्माण 971 करोड रुपए की अनुमानित लागत से 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए जाने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Back to top button