ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
धार्मिक

साल की आखिरी सोमवती अमावस्या, प्रशासन बोला-गंगा स्नान पर रोक नहीं, पर हरिद्वार न आएं तो बेहतर

इस बार सोमवती अमावस्या 14 दिसमबर को पड़ रही है और इसको लेकर प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। सोमवती अमावस्या पर स्थानीय लोग गंगा स्नान कर सकेंगे लेकिन बाहरी श्रद्धालुओं को थोड़ी निराशा हो सकती है। हरिद्वार जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाहरी श्रद्धालुओं को बॉर्डर से ही लौटाया जाएगा। स्नान पर्व पर हरिद्वार में भीड़ न जुटे, इसके लिए जिला प्रशासन बाहरी श्रद्धालुओं से हरिद्वार न आने की अपील भी कर रहा है। बता दें कि कोरोना के चलते इस बार लगभग सभी स्नान पर्वों पर हरिद्वार के गंगा घाट सूने ही रहे। स्थानीय लोगों को स्नान करने की अनुमति है लेकिन बाहरी श्रद्धालुओं को नहीं।

14 दिसंबर को सोमवती अमावस्या पर स्थानीय लोग कोरोना प्रोटोकोल के पालन के साथ सभी घाटों पर गंगा स्नान कर सकेेंगे। हालांकि बाहरी श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने पर मनाही नहीं है लेकिन पुलिस और प्रशासन की पूरी नजर है कि कितनी संख्या में दूसरे राज्यों से श्रद्धालु आ रहे हैं। अगर हरिद्वार में भीड़ बढ़ी तो बॉर्डर से ही श्रद्धालुओं को लौटाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कार्तिक पूर्णिमा पर दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर स्नान की अनुमति नहीं दी गई थी।

Related Articles

Back to top button