ब्रेकिंग
कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा (PO) घोषित आरोपी अजय उर्फ काली गिर... बहादुरगढ़ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: HSIIDC अग्निशमन केंद्र का HKRN कर्मी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते ... फरीदाबाद के स्कूल में महिला टीचर की खौफनाक हत्या: 32 सेकेंड में चाकू से किए 34 वार, 2 घंटे में आरोपी... हरियाणा में बैंक घोटाले के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! सभी DDOs के बैंक खातों की 7 दिन में मांगी रिपोर्... मोनू मानेसर को फिर मिली जान से मारने की धमकी! 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की बात कही, पुलिस मे... सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉले और बाइक की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौत, हिसार के मिंगनी ख... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 'दयालु योजना' में दावे की समय-सीमा बढ़कर हुई 180 दिन, जानें किसे मिलेगा... पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चे को कुचला, 50 मीटर तक... टोहाना में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम! भीषण गर्मी से मिली राहत, हिसार रोड और पुरानी सब्जी मंडी जलमग... हरियाणा में सरकारी कामकाज पूरी तरह होगा डिजिटल! सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य, मुख्य सचिव ...
देश

15 दिसंबर को गुजरात के कच्छ के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को गुजरात के कच्छ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह  राज्य में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है। पीएमओ द्वारा जारी किए ताजा बयान के मुताबिक, इन परियोजनाओं में एक अलवणीकरण संयंत्र (desalination plant) एक संकर नवीकरणीय ऊर्जा पार्क (Hybrid renewable energy park) और एक पूरी तरह से स्वचालित दूध प्रसंस्करण और पैकिंग संयंत्र (Milk processing and packing plant) शामिल हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री, विजय रुपाणी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट रेन (White Rann) का भी दौरा करेंगे।

गुजरात में जल सुरक्षा को मजबूत की तरफ होगा कार्य

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए बयान के मुताबकि, यह डिसेलिनेशन प्लांट (Desalination Plant) 10 करोड़ लीटर प्रतिदिन की क्षमता (100 MLD) के साथ गुजरात में नर्मदा ग्रिड, सौनी नेटवर्क (Narmada Grid) और उपचारित अपशिष्ट जल अवसंरचना (Sauni network and treated wastewater infrastructure) के पूरक से गुजरात में जल सुरक्षा को मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button