ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

US कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका ठुकराई

लॉस एंजलिसः अमेरिका की एक अदालत ने लॉस एंजिल्स की जेल में बंद 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका खारिज कर दी । डेविड कोलमैन हेडली के बचपन के दोस्त 59 वर्षीय राणा को लॉस एंजिल्स में 10 जून को भारत द्वारा मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल होने के प्रत्यर्पण अनुरोध पर दोबारा हिरासत में लिया गया था। बता दें कि इस आतंकी हमले में छह अमेरिकियों समेत 166 लोगों की जान गई थी।

भारत राणा के प्रत्यर्पण की प्रतीक्षा कर रहा है। राणा ने अदालत से प्रत्यर्पण की सुनवाई को अंतिम रूप देने तक जेल से रिहा करने की मांग की थी। इस मामले में अगली प्रत्यर्पण सुनवाई फरवरी 2021 को होगी । तहव्वुर राणा मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है और वह 10 साल सेना की चिकित्सा कोर में काम कर चुका है। 2006 से तहव्वुर और हेडली ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी और 26 नवंबर, 2008 को इस साजिश को अंजाम दिया था।

पाकिस्तानी-अमेरिकी लश्कर आतंकवादी डेविड हेडली 2008 के 26/11 आतंकी हमले की साजिश रचने में शामिल था। वह इस मामले में सरकारी गवाह बन गया था और फिलहाल वह हमले में अपनी भूमिका के लिए अमेरिका की जेल में 35 साल की सजा काट रहा है।

Related Articles

Back to top button