ब्रेकिंग
5th Bada Mangal 2026: आज पांचवां बड़ा मंगल; जानें बुढ़वा मंगल की पौराणिक कथा और हनुमान जी की पूजा का व... Heatwave Relief: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं 'कूलिंग प्राणायाम'; जानें शरीर को नेचुरली ठंड... Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट; निवेशकों के 3.75 लाख करोड़ डूबे, जानें क्या हैं बाजा... Virat Kohli vs Kagiso Rabada: IPL 2026 में विराट कोहली ने कैसे पलटा रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड? जानें खौ... Annamalai News: क्या बीजेपी छोड़ नई पार्टी बनाएंगे के अन्नामलाई? दिल्ली दौरे के बाद बड़े फैसले की चर... Bareilly Crime News: प्लॉट के नाम पर 10 लाख की ठगी; रुपये मांगने गए पीड़ित को पुलिस ने बनाया बंधक, व... Patiala House Court News: UAPA मामले में आरोपी को बड़ी राहत; 4 साल 9 महीने बाद NIA अदालत ने दी जमानत Agra Viral Video: आगरा की सड़कों पर 'पति, पत्नी और वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा; बीच सड़क पर चप्पलों से... Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में मिला पोलैंड से आया युवक; ATS और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के... Ahmedabad Anti-Encroachment Drive: अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर; धार्मिक...
विदेश

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, G-7 की बैठक में शामिल होने का दिया न्यौता

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन की ओर से जी-7 देशों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने जॉन्सन के साथ हाल ही में टेलीफोन पर हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कोविड महामारी के बाद की स्थिति में भारत-ब्रिटेन भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा , सुरक्षा, आव्रजन, शिक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंंधों की पूरी क्षमता तथा संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए रोडमैप बनाने की बात कही। रॉब ने जॉन्सन की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं और हाल ही में ब्रिटेन की सह-मेजबानी में हुए जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

PunjabKesari

रॉब ने कहा कि ब्रिटेन सरकार की साझा मूल्यों और हितों के आधार पर भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की प्राथमिकता है जिससे कि साझा वैश्विक चुनौतियों का मिलकर मुकाबला किया जा सके। ब्रिटिश विदेश मंत्री ने मोदी को जॉन्सन की ओर से जी-7 देशों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। यह बैठक अगले वर्ष 2021 में ब्रिटेन की अध्यक्षता में होगी। मोदी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह अगले महीने देश के 72 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर जॉन्सन का स्वागत करने को उत्सुक हैं।

Related Articles

Back to top button