ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

क्रूरता की सभी हदें पार, पहले शव के किए टुकड़े, और फिर उबाल कर…

हरियाणा: कोई इंसान इतना क्रूर कैसे हो सकता है, कैसे वो किसी की जान का दुशमन बन जाता है और इतनी क्रूरता से किसी की जान ले सकता है। इंसानियत को शर्मसार कनरे वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक औरत और उसकी दो मासूम बच्चियों की हत्या करने में आरोपी राजेश ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। पहले तो तीनों का सिर धड़ से अलग किया फिर उनके टुकड़े करके गैस से जलाया था। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए करीब आठ माह की सबसे छोटी बच्ची के टुकड़े करके पतीले में उबाला था। इसके बाद उसे कुत्ते को खिला दिया। पुलिस की पूछताछ में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश ने यह खुलासा सोमवार को किया।

कहा जा रहा है कि दो दिन तक मृतकों के सिर न मिलने पर  पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली, झाड़ियों में महिला और छोटी बच्ची का सिर मिला, जिसमें सिर्फ कंकाल ही है। अब इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं, पुलिस ने उमरावत गांव में राजेश के प्लॉट से खून से सना गद्दा और वह पतीला बरामद किया, जिसमें बच्ची के शव के टुकड़े उबाले थे।

किस तहर घनटा को दिया अंजाम: जानकारी मुताबिक 28 जून को पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश कबाड़ी को गिरफ्तार किया था। 29 जून को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी राजेश की निशानदेही पर पुलिस उसके उमरावत गांव स्थित प्लॉट से एक खून से सना गद्दा और पतीला बरामद किया। राजेश ने बताया कि महिला इस पर सो रही थी तो उसका गला काटा। बड़ी लड़की ने भागने का प्रयास किया, तो पकड़कर उसका गर्दन धड़ से अलग कर दिया।

 सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करीब 150 कर्मचारियों ने कॉम्बिंग अभियान चलाया। जोहड़ के आसपास के क्षेत्र, खेतों, झाड़ियों में सर्च किया। करीब दो घंटे के अभियान के दौरान पुलिस ने सिर बरामद किया, जिसमें खोपड़ी के साथ दांत ही हैं।इससे कुछ दूरी पर हड्डियों के कुछ और टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह छोटी बच्ची के सिर के हैं। मौके पर ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। डीएसपी की मौजूदगी में सभी टुकड़ों को डिब्बों में डाला गया।

क्या था पूरा मामलाः 28 दिसंबर 2018 की सुबह भिवानी-रोहतक नेशनल हाईवे पर खरक गांव के पास एक प्लास्टिक ड्रम में तीन शव मिले थे। जब उनकी जांच की गई तो तीनों के सिर नहीं थे। पुलिस जांच में सामने आया कि शव असम की एक महिला और उसकी दो बच्चियों के थे, जिन्हें बावड़ी गेट पर कबाड़ी की दुकान चलाने वाले राजेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मार दिया था। पुलिस ने पहले राजेश के दो साथी मक्खन और पूनम फौजी को गिरफ्तार किया। तीन दिन पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कबाड़ी को गिरफ्तार किया। राजेश दिल्ली में छिपा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button