ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर आए लोग, 4.2 मापी गई तीव्रता, राजस्‍थान के अलवर में था केंद्र

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर में गुरुवार रात लगभग 11.45 मिनट पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप के झटके दिल्ली से लेकर नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम तक महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी (National Centre for Seismology, NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजस्‍थान के अलवर जिले में था जिसके झटके दिल्‍ली एनसीआर के इलाकों तक महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, राजस्‍थान के अलवर में आया यह भूकंप गुरुवार रात 11.46 बजे आया। भूकंप का केंद्र धरती के महज पांच किलोमीटर नीचे था। मालूम हो कि दिल्‍ली-एनसीआर का क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। भूकंप के लिहाज से दिल्ली एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों को जोन-4 में रखा गया है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी से सटे इलाके भूकंप की आशंका वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।

इससे पहले राजस्‍थान के जयपुर में गुरुवार को दिन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी (National Centre for Seismology, NCS) राजस्‍थान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.0 मापी गई जबकि इसका केंद्र जयपुर से 64 किलोमीटर उत्‍तर पश्चिम में था। हालांकि देश के अलग अलग हिस्‍सों में आए भूकंप से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

दुनिया में यदि भूकंप की बात करें तो गुरुवार को जापान में भी तगड़े झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, जापान में गुरुवार को 4.6 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो के उत्तर में इबाराकी प्रान्त में था। हालांकि कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो के उत्तर में इबाराकी प्रांत में था। इस भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं देखा गया।

Related Articles

Back to top button