ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
विदेश

चीन खरीद रहा अमेरिकी कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन, ड्रैगन को खुद पर नहीं भरोसा!

नई दिल्ली। क्‍या चीन को अपनी ही कोरोना वैक्‍सीन पर भरोसा नहीं है? दरअसल, कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बन रही वैक्सीन की दौड़ में चीन खुद को आगे बता रहा है। लेकिन उसने खुद के लिए फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की दस करोड़ खुराक की खरीद का सौदा जर्मनी के साथ किया है। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहे हैं, क्‍या चीन कोरोना वैक्‍सीन को लेकर विश्‍व को गुमराह तो नहीं कर रहा?

फाइजर अमेरिका और बायोएनटेक जर्मनी की कंपनी है। दोनों ने मिलकर कोरोना से बचाव की वैक्सीन विकसित की है। इससे साबित हो रहा है कि चीन की वैक्सीन बनने में अभी विलंब है या उसे अपनी वैक्सीन पर पर्याप्त भरोसा नहीं है। चीन ने अपनी वैक्सीन का आसियान देशों, ब्राजील, मेक्सिको और अरब देशों में परीक्षण कर रहा है। कुछ देशों के साथ उसने वैक्सीन बेचने के अग्रिम सौदे भी कर लिए हैं।

बता दें कि चीन की वैक्सीन के क्या नतीजे रहे हैं, इसे उसने सार्वजनिक नहीं किया है। अन्य देशों द्वारा विकसित की जा रही वैक्सीन की तरह उसने सफलता का प्रतिशत भी नहीं बताया है। अब वह अपने नागरिकों और प्रमुख व्यक्तियों के लिए फाइजर की विकसित वैक्सीन खरीद रहा है। इससे संदेश जा रहा है कि चीन अपने उत्पाद को लेकर संशय में है। वैसे आसियान देश- थाइलैंड, फिलीपींस और मलेशिया ने भी फाइजर और एस्ट्राजेनेका की खरीद का सौदा कर लिया है।

फाइजर ने फिलहाल टीका आपूर्ति के लिए नहीं बताई है समयसीमा

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अग्रणी दवा कंपनी फाइजर के कोरोना टीके की अतिरिक्त खेप के लिए वह लगातार बातचीत कर रहे हैं। स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार और विशेष सलाहकार डॉ. मोंसेफ सलाओई ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि फाइजर ने टीका आपूर्ति के लिए समय सीमा नहीं बताई है और यही मूल मुद्दा है। कंपनी की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। कंपनी के सीईओ एल्बर्ट बौरला ने इस सप्ताह ‘सीएनएन’ को बताया था कि वह संघीय ऑपरेशन ‘वार्प स्पीड’ के जरिये टीके की अतिरिक्त खेप की आपूर्ति के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कोरोना के टीके के निर्माण में तेजी लाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी।

Related Articles

Back to top button