ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

जम्मू कश्मीर के विकास के लिये भागीदार बने उद्योग: लेफ्टिनेंट गवर्नर सिन्हा

जम्मू: जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने उद्योग को केंद्र शासित प्रदेश में निवेश का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश कारोबार के लिये पूरी तरह से तैयार है और उद्योग से उसमें भागीदार बनने का आग्रह किया। सिन्हा ने कहा कि उनकी सरकार उद्योग, रोजगार, कुशल कामगार, आधुनिक गांव और वैश्विक स्तर का बुनियादी ढांचा जम्मू कश्मीर में 2021 में एक साथ देखना चाहती है।

उद्योग मंडल सीआईआई के डिजिटल तरीके से आयोजित भागीदारी सम्मेलन, 2020 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम व्यापार के लिए खुले हैं। और हम विकास के लिए तैयार हैं जो टिकाऊ हो और उद्देश्य के साथ व्यवसायों का निर्माण करता है। आइये और हमारे साथ भागीदार बनें, और इस साझेदारी को अपने विचारों और सुझावों से मजबूत बनायें।”

सिन्हा ने कहा, उद्देश्य कंपनियों के लिये भरोसेमंद नीति और नियामकीय परिवेश बनाना है…।” उन्होंने बेहतर भविष्य के लिये सीआईआई और उसके सदस्यों से केंद्र शासित प्रदेश के साथ भागीदारी करने और नई परियोजनाओं में निवेश का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button