ब्रेकिंग
Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी...
देश

अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के मद में चूर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यादव ने गुरूवार को कहा कि सत्ताधारियों ने प्रदेश में अवैध खनन कर खुल लूट मचा रखी है। पुलिस प्रशासन और सरकार तीनों ही अपना हिस्सा लेकर चुप्पी साधे बैठी है। कानपुर के बिधनू में सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन करा रहा है। एक हिन्दू वाहिनी के नेता हाथरस में नकली मसाला बनाने के लिए गोबर भूसे एवं हानिकारण तेल मिलावट करते धरे गए हैं। आगरा में देशी घी की एक नकली देशी घी की फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी, हड्डियां, पैर और खुर मिले हैं। भ्रष्टाचार पर जीरों टॉलरेंस की रट लगाने वाले मुख्यमंत्री ने अभी तक लोगों की जिंदगी में मिलावट का जहर घोलने वालों पर एनएसए क्यों नहीं लगाया है।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में अपराध और अपराधी सत्ता संरक्षित है। यहां जंगलराज है। विपक्षी नेताओं का खुले आम खून बहाया जा रहा है। सोनभद्र में सपा नेता रामभुवन यादव की हत्या की गई है। बकेवर में तो भाजपा के ही एक पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह को जब अपने क्षेत्र में पुलिस की वसूली की खबरें मिलीं तो वही शिकायत करने पुलिस अधिकारियों के पास जाने को मजबूर हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती की वारदातें चरम पर हैं। आगरा में दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 57 लाख रूपए की लूट की। आए दिन ऐसी वारदातें होती है पर भाजपा सरकार और पुलिस आंखे मूंदे बैठी रहती है। सच तो यह है कि समाज में नफरत का जह़र घोलने का काम हो या मिलावट का, कोई भी अवैध काम हो हर जगह भाजपाई नेता ही गुनहगार मिलते है। सीमा पर जवान और दिल्ली में किसान शहादत दे रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अन्नदाता की ही बदनामी में रूचि ले रहे हैं। भाजपा सरकार सचसच पूछों तो जुल्म में अंग्रेजों से भी आगे निकल गई है।

Related Articles

Back to top button