ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच बोली ममता बनर्जी- यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच शुक्रवार रात कहा कि यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं। उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को पार्टी के लिए भार बताया। बनर्जी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने आवास पर चुनिंदा नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बनर्जी ने तृणमूल नेताओं से कहा कि वे इससे चिंतित न हों क्योंकि राज्य के लोग उनके साथ हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “बैठक के दौरान हमारी पार्टी की सुप्रीमो ने हमें कहा कि वे नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में चिंतित न हों क्योंकि यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व पार्टी छोड़ रहे हैं।” बैठक शाम सात बजे शुरू हुई और रात 9.30 बजे तक जारी रही। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

Related Articles

Back to top button