ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

भगोड़े नित्यानंद ने शुरू की अपने देश ‘कैलासा’ के लिए वीजा सर्विस, बताया कहां से मिलेगी फ्लाइट

नई दिल्लीः रेप का आरोप लगने के बाद भगोड़ा हुए कथित कथावाचक नित्यानंद ने एक साल पहले कैलासा नाम का ‘संप्रभू हिंदू राष्ट्र’ की स्थापना की थी। अब उसने अपने देश कैलासा के लिए पर्यटकों को 3 दिन का वीजा देना शुरू किया है। रहस्यमयी देश कैलासा जाने के लिए यात्रियों को पहले ऑस्ट्रेलिया जाना होगा और इसके बाद वह प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट गरुड़ के जरिए नित्यानंद के देश जा सकते हैं। प्रवचनकर्ता का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह इस तरह की घोषणाएं करता दिखता है।

विवादित प्रवचनकर्ता 2019 में रेप ट्रायल से बचने के लिए देश से भाग गिया था। नित्यानंद ने कहा है कि आंगतुक उसके देश में तीन दिन से अधिक समय तक नहीं रुक सकते हैं। इस दौरान उन्हें एक बार ‘परम शिव’ का एक बार दर्शन कराया जाएगा। नित्यानंद ने कहा, ”आज से आप कैलासा के लिए वीजा अप्लाई कर सकते हैं। आपको खुद ऑस्ट्रेलिया आना होगा। ऑस्ट्रेलिया से कैलासा की अपनी चार्टर्ड फ्लाइट सर्विस है।” इसमें नित्यानंद यह भी कहता है कि कृपया तीन दिन से अधिक का वीजा ना मांगें।
रेप का आरोप लगने के बाद भगोड़ा हुए कथित कथावाचक नित्यानंद ने एक साल पहले कैलासा नाम का ‘संप्रभू हिंदू राष्ट्र’ की स्थापना की थी। अब उसने अपने देश कैलासा के लिए पर्यटकों को 3 दिन का वीजा देना शुरू किया है। रहस्यमयी देश कैलासा जाने के लिए यात्रियों को पहले ऑस्ट्रेलिया जाना होगा और इसके बाद वह प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट गरुड़ के जरिए नित्यानंद के देश जा सकते हैं। प्रवचनकर्ता का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह इस तरह की घोषणाएं करता दिखता है।

विवादित प्रवचनकर्ता 2019 में रेप ट्रायल से बचने के लिए देश से भाग गिया था। नित्यानंद ने कहा है कि आंगतुक उसके देश में तीन दिन से अधिक समय तक नहीं रुक सकते हैं। इस दौरान उन्हें एक बार ‘परम शिव’ का एक बार दर्शन कराया जाएगा। नित्यानंद ने कहा, ”आज से आप कैलासा के लिए वीजा अप्लाई कर सकते हैं। आपको खुद ऑस्ट्रेलिया आना होगा। ऑस्ट्रेलिया से कैलासा की अपनी चार्टर्ड फ्लाइट सर्विस है।” इसमें नित्यानंद यह भी कहता है कि कृपया तीन दिन से अधिक का वीजा ना मांगें।

नित्यानंद ने कहा है कि सभी पर्यटकों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया आने की व्यवस्था उन्हें खुद करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया से कैलासा लाने और फिर वापस पहुंचाने का खर्च नित्यानंद के संगठन की ओर से उठाया जाएगा। ‘नित्यानंद ध्यानपीठम’ नाम से धार्मिक समूह बनाने वाला नित्यानंद हमेशा विवादों में रहा है। उस पर रेप, अपहरण और बच्चों को बंधक बनाए रखने जैसे गंभीर आरोप हैं।

2019 में तमिलनाडु के एक कपल ने आरोप लगाया कि कथित स्वामी ने उनके बच्चों का अपहरण कर लिया और अहमदाबाद के आश्रम में उन्हें बंधक रखा। इसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। 19 साल की एक महिला के अपहरण और टॉर्चर करने का भी आरोप लगा। बाद में उसी साल पुलिस ने घोषणा की कि वह देश से भाग गया है। सरकारी एजेंसियां उसकी तलाश में हैं। बाद में खबर आई कि उसने कैलासा नाम का एक देश बसा लिया है। हालांकि, इसको लेकर कई सवाल कायम हैं। इसके आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि यह मान डिजिटल हिंदू राष्ट्र है।

Related Articles

Back to top button