ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

विराट कोहली की जगह दूसरे टेस्ट मैच में किन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका, मैक्ग्रा ने बताए नाम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन मैचों में विराट कोहली नहीं खेलेंगे और इसकी वजह से टीम इंडिया की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। विराट कोहली की जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा और ये टीम इंडिया के लिए एक बड़ी टेंशन भी है। अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने ये उम्मीद जाहिर की है कि विराट की जगह टीम में केेएल राहुल को मौका दिया जा सकता है।

मैक्ग्रा ने कहा कि भारत ने पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल पाई। मेजबान टीम ने दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी की। वहीं उन्होंने कहा कि विराट कोहली बेहद प्रभावी व प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं साथ ही वो आक्रामक कप्तान भी हैं और उनकी जगह को भरना किसी के लिए भी आसान नहीं है पर ये नए खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है। उन्होंने टीम इंडिया को सलाह देते हुए कहा कि विराट कोहली की जगह टीम में केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है।

वहीं ग्लेन ने कहा कि, टीम इंडिया के पास शुभमन गिल के तौर पर एक अन्य विकल्प भी मौजूद है और उन्होंने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वनडे में अच्छी पारी खेलने की वजह से उनका आत्मविश्वास भी इस वक्त काफी बढ़ा हुआ है। उन्हें थोड़ा सा अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि वो वनडे की दोनों पारियों में एक ही तरह से आउट हुए थे। उन्हें कमिंस, हेजलवुड व स्टार्क जैसे गेंदबाजों का सामना करना होगा और उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट मैच को 8 विकेट से गंवा दिया था और चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से सिडनी में खेला जाएगा। अब अगले तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी रहाणे करेंगे तो वहीं शमी की जगह अब टीम में किस गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा ये देखना दिलचस्प होगा।

Related Articles

Back to top button