ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

दिल्ली दौरे पर बिहार के दोनों डिप्टी CM ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, आज PM Modi से मिलेंगे

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमित शाह से भी मुलाकात की। वहीं आज दोनों डिप्टी सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

दोनों डिप्टी सीएम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को महान आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी रचना ‘मैला आंचल’ और ‘परती परीकथा’ की प्रतियां भेंट कीं। साथ ही बिहार में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त दोनों डीप्टी सीएम की मुलाकात केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी हुई।

वहीं तारकिशोर प्रसाद ने इन सभी मुलाकातों की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि रेलमंत्री से बिहार से जुड़ी रेल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। स्मृति ईरानी ने आत्मनिर्भर बिहार के हमारे संकल्प को पूर्ण करने में हरसंभव सहयोग करने का वादा किया।

Related Articles

Back to top button