ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
देश

मुंबई बारिशः रात भर रेंगती रही ट्रेन ने सिर्फ तय किया 13 किमी का सफर

मुंबईः लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई पानी पानी हो रही है। सड़कें नदियां- नालों में तबदील हो चुकी हैं। लोगों का बाहर आना जाना मुश्किल हो चुका है और सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को आ रही है, जो सफर कर रहे हैं। ट्रेनों के रुट बदले गए हैं और बहुत सी ट्रेनों को तो रद्द कर दिया गया है। वहीं मंगलवार रात को थोड़ी देर के लिए रुकी बारिश भी लोगों को राहत न दिला पाई। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर चलनी शुरु तो हो गई लेकिन सारी रात ट्रैक पर चलते चलते महज 13 किमी का ही सफर तय कर पाई। ट्रेनों के अंदर फंसे हुए यात्री मजबूर हैं, वो न तो सफर बीच में चोड़ सकते हैं और न ही ट्रेन के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। मंगलवार को मुंबई आने-जाने वाली लंबी दूरी की 19 ट्रेनें रद्द हुईं तो 3 आंशिक रूप से रद्द थीं। कई को रीशेड्यूल किया गया। हालांकि, बुधवार को रेल यात्रा की स्थिति थोड़ी सुधरी है। मंगलवार को सस्पेंड हुई एसी लोकल सर्विस आज से बहाल हो गई है और वह तय समयसारिणी के हिसाब से चलेगी।

ट्रेनों के लगातार लेट होने के चलते आस-पास के जिलों के लोगों के लिए मुंबई आना और यहां से वापस जाना चुनौती बन गया है। बारिश के कारण मुंबई जगह-जगह जलमग्न है और बारिश के चलते अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि शेष महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 अन्य लोगों की मौत हो गई। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि मुंबई में तीन और पांच जुलाई के बीच बाढ़ आने का गंभीर खतरा है। स्काईमेट के अनुसार, ‘इस दौरान हर दिन 200 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश हो सकती है जिससे सामान्य जन जीवन बाधित हो सकता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button