ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
खेल

Amazon Fab Phone Fest: Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली। ई-काॅमर्स साइट Amazon India पर चल रही Fab Phone Fest का आज यानि 25 दिसंबर को आखिरी दिन है। यानि क्रिसमस के मौके पर आप कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन खरीदकर अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। इस सेल में आपको Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo, Realme और Motorola समेत कई ब्रांड्स के लोकप्रिय स्मार्टफोन मिल जाएंगे। सेल के आखिरी दिन हम Samsung के स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बतानें जा रहे हैं। आइए जानते हैं किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Amazon Fab Phone Fest सेल के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को यूजर्स नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और नो कोस्ट ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले नए स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीद सकते हैं। यह एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन के माॅडल नंबर पर डिपेंड करता है।

इस सेल के तहत Samsung के कई स्मार्टफोन को बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको Samsung Galaxy M51 को 22,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इस स्मार्टफोन 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलाॅक जैसे फीचर की सुविधा उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M31s को भी इस सेल में बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा हैै। सेल के तहत यूजर्स इस स्मार्टफोन को 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। इस स्मार्टफोन में खास फीचर्स के तौर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी के साथ आता है।

सेल के आखिरी दिन एंट्री लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 Core को और भी कम कीमत के साथ घर ले जाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन केवल 5,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा दी जा रही है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रे कलर आॅप्शन में उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button