ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

ये तीन भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे अबू धाबी में टी10 लीग, हो गया ऐलान

अबू धाबी। अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे, दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज इशान मल्होत्रा ​​और लेग स्पिनर प्रशांत गुप्ता ये तीन भारतीय हैं, जो अगले साल 28 जनवरी से 6 फरवरी तक खेले जाने वाले अबू धाबी T10 लीग के चौथे संस्करण में खेलेंगे। अबू धाबी के एकमात्र स्टेडियम शेख जायद स्टेडियम में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। अगस्त में, तांबे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय बन गए थे, जहां उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के लिए क्रिकेट खेली थी।

48 वर्षीय ने 2013 में 41 साल की उम्र में आइपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक आइपीएल में 33 मैच खेले हैं, जिसमें 28 विकेट लिए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज इशान मल्होत्रा ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ एक मैच खेला था। IPL 2011 के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उन्होंने आइपीएल में डेब्यू किया था। टीम अबू धाबी द्वारा चुने गए प्रशांत गुप्ता ने 2008 से 2019 तक उत्तर प्रदेश और रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है।

पिछले साल खेले गए तीसरे संस्करण में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लीग में अपनी शुरुआत की। उन्होंने मराठा अरेबियंस के लिए क्रिकेट खेली, जबकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिल्ली बुल्स के लिए इस टी10 लीग में हिस्सा लिया था। एस. बद्रीनाथ और मुनफ पटेल भी पिछले सीजन में टी10 लीग में खेल चुके हैं।

अबू धाबी टी10 लीग को शुरू कराने वाले शाजी उल मुल्क ने कहा, “ड्राफ्ट में खिलाड़ियों की अधिक संख्या टी10 लीग की लोकप्रियता को दर्शाती है। सभी फ्रेंचाइजी अच्छी तरह से संतुलित हैं और उन्होंने बहुत अच्छे खिलाड़ियों को रखा है। खिलाड़ियों को उठाते समय सोचा भी गया है। अबू धाबी टी10 लीग में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों को क्रिकेट के एक और असाधारण टूर्नामेंट के लिए एक साथ आना शानदार होगा। मैं सभी टीमों और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

अबू धाबी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मैट बाउचर ने कहा, “हमें इस सीजन के लिए एक अविश्वसनीय आइकन प्लेयर लाइन-अप मिला है और इसके अलावा टीमों ने शानदार ढंग से अपनी टीमों को बनाया है और बहुत अच्छा काम किया है। सभी टीमों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ सभी में वास्तव में उत्साह देखा गया है।”

Related Articles

Back to top button