ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पर लगाया 3 महीने तक प्रतिबंध, हो रहा भारी नुकसान

इस्लामाबाद। यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने पाकिस्तानी अधिकारियों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) पर लगे प्रतिबंध को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। शनिवार को ईएएसए ने जानकारी दी कि नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) की सुरक्षा ऑडिट के बाद पीआईए पर गा प्रतिबंध को हटा लिया जाएगा। ईएएसए ने जुलाई में सुरक्षा चिंताओं के कारण यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में पीआई की उड़ानों पर रोल लगा दी थी।

शुक्रवार को पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने संवाददाताओं से कहा कि वाणिज्यिक पायलटों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के बारे में ईएएसए की ज्यादातर चिंताओं को निपटा दिया गया है और जल्द ही यूरोपीय देशों में पीआईए उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा।

हालांकि, पीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डॉन से कहा कि एयरलाइन द्वारा किए गए अनुरोध के जवाब में पीआईए को एक निराशाजनक जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वाहक ने यूरोपीय एजेंसी से अनुरोध किया था कि उसकी शर्तों को पूरा करने तक उसे यूरोपीय स्थलों से उड़ानों के संचालन के लिए अपनी अस्थायी अनुमति दी जाए।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ईएएसए प्रतिबंध से पीआईए को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है और यह विदेशी एयरलाइनों को अपने परिचालन का विस्तार करने का अवसर भी दे रहा है। इस महीने की शुरुआत में ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक ने इस्लामाबाद और लाहौर के लिए अपनी सीधी उड़ानों को शुरू किया था, जबकि ब्रिटिश एयरवेज ने इस्लामाबाद से लाहौर तक अपने परिचालन का विस्तार किया है।

Related Articles

Back to top button