ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
विदेश

करीमा की हत्या में पाक के पंजाब प्रांत में भी प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच के लिए UN को लिखा पत्र

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान की महिला एक्टिविस्ट और प्रमुख नेता करीमा बलूच की हत्या के विरोध में पाकिस्तान में अब बलूचिस्तान के साथ ही अन्य अन्य प्रांतों में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पंजाब के डेरा गाजी खान में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया और करीमा के हत्यारों को पकड़ने की मांग की।

करीमा बलूच 2016 में पाकिस्तान से निर्वासित होकर कनाडा के टोरंटो में रह रही थीं। वह लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निशाने पर थीं। उनको लगातार धमकी मिल रही थी। पिछले दिनों उनका शव झील में पाया गया। करीमा की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का हाथ बताया गया है।

डेरा गाजी खान में प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर लोग चल रहे थे। जिस पर लिखा था ‘करीमा बलूचों के विरोध की आत्मा थी।’ इस दौरान बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाइसी) ने पर्चे भी बांटे। बलूच एक्शन कमेटी के नेता आसिफ बलूच ने कहा है कि एक करीमा की सुनियोजित हत्या के बाद अब हजारों करीमा पैदा होंगी। पाक सरकार और सेना के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठना बंद नहीं होगा

बलूच मानवाधिकार काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र से करीमा की हत्या में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस को पत्र लिखा गया है। विश्व के पचास से ज्यादा पत्रकार और एक्टिविस्ट ने कनाडा की सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button