ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
टेक्नोलॉजी

Whatsapp स्टेटस को Facebook पर कर सकते हैं शेयर, जानें ये आसान तरीका

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें नए अपडेट और फीचर्स उपलब्ध कराता है। ताकि यूजर्स को बेहतर चैटिंग एक्सपीरियंस मिल सके। इनमें से सबसे खास फीचर स्टेटस है जिसका उपयोग लगभग हर व्हाट्सऐप यूजर करता है। आप भी अगर स्टेटस लगाते हैं और चाहते हैं उसे फेसबुक पर भी शेयर करें तो यह बेहद ही आसान हैै। कंपनी ने पिछले साल ही स्टेटस को फेसबुक पर शेयर करने की सुविधा उपलब्ध कराई थी। यहां हम आपको व्हाट्सऐप स्टेटस पर फेसबुक पर शेयर करने के टिप्स बता रहे हैं।

ऐसे करें Facebook पर अपना Whatsapp स्टेटस शेयर

  • सबसे पहले अपना Whatsapp अकाउंट ओपन करें और स्टेटस पर जाएं।
  • अपना Status अपडेट करें। जैसे ही स्टेटस अपडेट करेंगे वहां साइड में दो शेयरिंग का विकल्प नजर आएगा।
  • शेयरिंग विकल्प पर क्लिक करें और वहां दिए गए Share To Facebook Stories विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद Allow पर टैप कर दें या फिर ओपन करें जिससे आप सीधे फेसबुक पर पहुंच जाएंगे।
  • फिर यहां Share Now का विकल्प मिलेगा उस पर टैप करते ही आपका स्टेटस फेसबुक स्टोरी पर शेयर हो जाएगा।
  • बता दें कि एक बार स्टेटस फेसबुक पर शेयर करने के बाद जब आप उसे ओपन करेंगे तो केवल फेसबुक शेयर नाउ का विकल्प शो नहीं होगा।

व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर

बता दें कि साल 2020 में व्हाट्सऐप ने अपना मोस्ट अवेटेड पेमेंट फीचर आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया है। जिसके बाद अब यूजर्स व्हाट्सऐप का इस्तेमाल केवल चैटिंग, मैसेजिंग या वीडिया काॅलिंग के अलावा पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए भी कर सकते हैं। यह विकल्प आपको व्हाट्सऐप में चैटबाॅक्स में ही मिल जाएगा। बस इसके लिए आपको अपनी अकाउंट डिटेल सेव करनी होगी। यह फीचर बिल्कुल गूगल पे, फोनपे और पेटीएम ऐप की तरह ही काम करता है और इन्हें कड़ी टक्कर दे सकता है। व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर से चैटिंग के साथ ही कभी भी कहीं से भी पेमेंट शेयर की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button