ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

स्मृति ईरानी बोली- साल 2020 में मोदी सरकार ने कई राज्यों में जीते निकाय और पंचायत चुनाव

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में DDC चुनाव में मोदी सरकार पर विश्वास जताने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों का धन्यवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि DDC का चुनाव जम्मू-कश्मीर की धरती पर एक अनोखा इतिहास रच गया। इस चुनाव में भाजपा ने 75 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराकर, जनता के बीच पीएम मोदी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। साथ ही स्मृति ने राजस्थान पंचायत चुनाव मं भी मोदी सरकार पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए ईरानी ने कहा कि साल 2020 में मोदी सरकार ने कई राज्यों में जीत हासिल की।

अरुणाचल प्रदेश, गोवा में भी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया। गोवा में जिला पंचायत के चुनाव ने अनोखा इतिहास रचा। उसमें 48 सीटों में से भाजपा 33 सीटों पर जीती। आज दिल्ली में वो राजनीतिक दल जो चक्का जाम करके बैठे हैं, वो मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पिछले चुनाव में भाजपा ने मात्र 4 सीटें जीती थी, वहां इस बार 12 गुना ज्यादा सीटें जीती और 48 सीटों पर विजय के माध्यम से एक इतिहास बनाया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से कृषि सुधार बिल देश की संसद ने पारित किए तब से विपक्षी दल एक भ्रांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप रहा है कि देश की ग्रामीण जनता भारत सरकार के सामने अपनी पीढ़ा व्यक्त कर रही है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि किस प्रकार से किसानों, ग्रामीणों, गृहणियों और सामान्य जनता ने पिछले चुनावों में श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा पर अपना विश्वास प्रतिस्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button