ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

OMG! डॉक्टर के दांत उखाड़ने के बाद 38 वर्षीय महिला की मौत, FIR दर्ज

बलिया: जिले के नगरा थाना पुलिस ने एक महिला का दांत उखाड़ने के बाद मौत के मामले में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। नगरा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के एकईल ग्राम के राजेश वर्मा की शिकायत पर रविवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजेश वर्मा ने शिकायत की है कि उनकी 38 वर्षीय पत्नी सीमा 17 दिसंबर को दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने दांत उखाड़ने के बाद दवा देकर घर भेज दिया। वर्मा का कहना है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद सीमा की तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद उसे लेकर दोबारा उक्त अस्पताल गए। चिकित्सक ने तीन इंजेक्शन लगाने के बाद फिर घर भेज दिया और इसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button