ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
टेक्नोलॉजी

Google Pixel 6 अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी Google ने इस साल अक्टूबर में Google Pixel 5 को ग्लोबल बाजार में उतारा था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन Google Pixel 6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी डिवाइस से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे गूगल पिक्सल 6 के कैमरा की जानकारी मिली है।

Techradar की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पेटेंट सामने आया है, जिसमें पिक्सल फोन को बिना पंच-होल, पॉप-अप लेंस और वाटरड्रॉप नॉच के देखा जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Google Pixel 6 को अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही पेटेंट में फोन के रियर-कैमरा डिजाइन को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। वहीं, कंपनी की ओर से भी गूगल पिक्सल 6 की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Google Pixel 6 की संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Google Pixel 6 स्मार्टफोन 6.0 इंच के फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। साथ ही इस अगामी डिवाइस में Snapdragon प्रोसेसर, 8GB और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स को गूगल पिक्सल 6 में फास्ट चार्जिंग से लैस 4,080mAh की बैटरी और एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा।

Google Pixel 5 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Google Pixel 5 स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:5:9 है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8GB LPDDR4X रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने Google Pixel 5 में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 12.2MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 16MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। साथ ही इस डिवाइस के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी 

Google Pixel 5 हैंडसेट में 4,080mAh की बैटरी दी गई है, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button