ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा का सोने का भाव सोमवार सुबह 0.70 फीसद या 368 रुपये की तेजी के साथ 50,441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी सोने के हाजिर और वायदा भाव में सोमवार सुबह भारी बढ़त देखने को मिली।

उधर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में सोमवार सुबह जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 2.79 फीसद या 1886 रुपये की तेजी के साथ 69,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर समवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसद या 10.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,894.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.34 फीसद या 6.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,888.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 3.10 फीसद या 0.80 डॉलर की तेजी के साथ 26.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.37 फीसद या 0.61 डॉलर की तेजी के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button