ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में शीतलहर जारी, पंजाब, यूपी, बिहार में दर्ज घना कोहरा

नई  दिल्ली।  साल 2020 के जाते-जाते ठंड भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह सर्द हवाओं के साथ-साथ कोहरा दर्ज किया गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर भारत के इन राज्यो में शीतलह चलने का अनुमान लगाया था। ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा के हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2 ℃ की गिरावट देखने को मिली है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह विजिबिलिटी भी कम हो गई है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बढ़ है। उधर, जम्मू कश्मीर और शिमला में बर्फबारी के चलते सड़के जाम हो गई। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 3-5 की गिरावट दर्ज की गई है। चूरू में 0.6 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। जिसके चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने यहां और अधिक ठंड बढ़ने का  अलर्ट जारी किया है

देश के उत्तरी राज्यों सहित कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति रही। दो जनवरी के बाद स्थिति सुधर सकती है। 29–31 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में क़़डाके की सर्दी का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीग़़ढ, दिल्ली और राजस्थान में जबर्दस्त शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में सोमवार को पहाड़ों पर हिमपात के साथ ही निचले इलाकों में बारिश हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही देहरादून के पास चकराता व मसूरी के आसपास के पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है। मौसम में आए बदलाव से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के बाद मसूरी में पारा शून्य पर पहुंच गया, जबकि अल्मोड़ा और पिथौराग़़ढ में यह शून्य के करीब रहा। केदारनाथ धाम में रविवार रात से आरंभ हुआ हिमपात का दौर समोवार सुबह तक जारी रहा। सोमवार दोपहर बाद चमोली के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। औली में पर्यटकों ने बर्फ की फुहारों का जमकर लुत्फ उठाया।

Related Articles

Back to top button