ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, अगले 2 दिन सहना होगा ठंड का टॉर्चर

नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। नए साल के आखिरी दिन भी उत्तरी राज्यों सहित कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि दो जनवरी के बाद स्थिति सुधर सकती है। 30-31 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में कड़ाके की ठंड का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दोनों दिन सुबह के समय घना कोहरा होगा। 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं, तीन और चार जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में जबर्दस्त शीतलहर चलेगी।

हिमाचल में तापमान जमाव बिंदु से नीचे

हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। बर्फबारी के बाद सीजन में पहली बार डलहौजी में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऐसे में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है।

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा अमृतसर

अमृ्तसर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री तक आ गया है। इससे पहले भी दिसंबर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री तक आया था। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू ने कहा कि आने वाले तीन दिनों तक शीतलहर जोर पकड़ेगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। 31 दिसंबर और से दो जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। तीन व चार जनवरी को पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button