ब्रेकिंग
HDFC बैंक की इस कंपनी ने की धमाकेदार लिस्टिंग, क्या आगे भी बनेगा पैसा? यहां है जवाब YouTube पर कब मिलता है सिल्वर बटन, क्या 1 लाख व्यू होने से बनेगा काम? आषाढ़ माह के आखिरी प्रदोष व्रत पर ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न, मनोकामना होगी पूरी! लड़ाई इजराइल-अमेरिका से, लेकिन ईरान ने सबसे बड़ा एक्शन तालिबान पर ले लिया स्किन पर नहीं दिखेगा उम्र का असर, बस डाइट में शामिल करें ये 5 एंटी-एजिंग फूड्स सोनम रघुवंशी का ये सबूत उलझा रहा राजा हत्याकांड की मिस्ट्री, जेठ ने पुलिस को दिखाईं फोटो भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल का पहला संबोधन, कार्यकर्ताओं से बोले- जो दाएं-बाएं होगा, उसे दिक्कत आएगी इंदौर में लगा 40 घंटे का जाम, 3 की गई जान, NHAI बोला- बिना काम के क्यों निकलते हो? ‘साहब! इस मजूदर के पिता तो…’, कलेक्टर के पास आई ऐसी शिकायत, फर्जीवाड़े की कहानी सुन रह गए सन्न दीदी का पड़ोसी बोला- लिंग परिवर्तन करवाओ तभी मैं तुमसे… फिर कर गया ऐसा कांड
मनोरंजन

Airline ने मुंबई के बदले कृति सेनन को पहुंचाया अहमदाबाद, इस वजह से हुआ बड़ा नुकसान

इन दिनों मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनता के अलावा फिल्मी सितारों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन को भी मुंबई की भारी बरसात का सामना करना पड़ गया।

दरअसल कृति सेनन एक मैगजीन के लिए शूट करने दिल्ली आई हुई थीं, शूट पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी। हालांकि पिछली रात हुए भारी बरसात के चलते उनकी फ्लाइट हवा में ही अटक गईं। एयरलाइन को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि अब क्या करना है, एयरलाइन और पैसेंजर दोनों ही सुबह के 4 बजे फंसे हुए थे। कृति सेनन और अन्य तमाम पैसेंजर्स को लेकर फ्लाइट अहमदाबाद पहुंच गई, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जहाज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड ही नहीं हो पा रहा था। इतना होता तो भी ठीक था, सुबह के 4 बजे अपने गंतव्य के बजाए कहीं और पहुंच चुकी कृति को फैन्स ने सेल्फी के लिए घेर लिया।

एयरलाइन ने कृति को ठहरने के लिए होटल उपलब्ध कराया लेकिन वह वहां फंसी हुई हैं क्योंकि मुंबई होते हुए उन्हें एक इवेंट के लिए जांबिया जाना था। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि कृति इस साउथ अफ्रीकन देश में पहुंच पाएंगी, क्योंकि मुंबई का मौसम बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछली रात मुंबई में अब तक 135mm तक बारिश हुई, भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button