ब्रेकिंग
पांढुर्णा: सीताफल के पेड़ से गिरकर बेहोश हुआ शख्स, स्कूली बच्चों ने बचाई जान रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर
देश

PPE किट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना भारत, प्रतिदिन 4,500,00 यूनिट्स का हुआ प्रोडक्शन

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निजी सुरक्षा उपकरण PPE किट का उत्पादन करने वाला देश बन गया है। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) निर्माता बन गया है। मंत्रालय के अनुसार 1,500 निर्माता प्रतिदिन  7,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ 4,500,00 यूनिट्स का उत्पादन कर रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक चीन सबसे ज्यादा पीपीई किट बनाने के मामले में दुनिया में सबसे पहले स्थान पर है।

पीपीई किट कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारियों से स्वास्थ्य कर्मचारियों क बचाने के लिए यह सबसे जरूरी चीज है। मार्च में कोविड-19 महामारी के बढ़ने के दौरान पीपीई किट बढ़ती मांग के बीच इसके उत्पादन में वृद्धि हुई थी।

मंत्रालय ने जून में 500,000 पीपीई किट के निर्यात की अनुमति दी। कपड़ा मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक दो करोड़ से अधिक पीपीई और चार करोड़ से अधिक एन-95 मास्क का निर्यात किया जा चुका है। बता दें कि अक्टूबर तक छह करोड़ से अधिक पीपीई किट और करीब 15 करोड़ एन-95 मास्क का उत्पादन हुआ। मार्च में यह आकंड़ा शून्य था। पीपीई उत्पादन ने उद्योग क्षेत्र को काफी बढ़ावा दिया। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण इसकी मांग में काफी बढ़ौत्तरी देखी गई और इंडस्ट्री को मजदूरों की कमी से भी जूझना पड़ा।

Related Articles

Back to top button