ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

‘इंजन’ रोहित शर्मा ने मैदान पर शुरू की प्रैक्टिस, BCCI ने किया गजब का कमेंट

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि बिताने के बाद बुधवार को टीम इंडिया के साथ जुड़ गए। टीम के साथ जुड़ते ही उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान पर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। रोहित शर्मा यूएई में खेले गए आइपीएल 2020 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के शिकार हो गए थे और अब वो पूरी तरह से फिट होने से बाद 7 जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के साथ जुड़ने के बाद गुरुवार को मैदान पर प्रैक्टिस की और एक हाथ से कैच की प्रैक्टिस करते हुए देखे गए। इसे बाद बीसीसीआइ ने रोहित शर्मा की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीर शेयर की और ट्वीट करते हुए लिखा कि, इंजन अभी स्टार्ट हुआ है, ये तो अभी एक झलक है आगे क्या होता है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के टीम में जुड़ने को लेकर टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में मिली जीत के बाद कहा था कि, हम उनके टीम में जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब लगभग ये तो लगभग तय है कि रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, लेकिन किस खिलाड़ी को इसके लिए हटाया जाता है।

माना जा रहा है कि, खराब फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल को शायद तीसरे टेस्ट मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत शुभमन गिल के साथ कर सकते हैं। वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।

Related Articles

Back to top button