ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
टेक्नोलॉजी

Google Doogle : 2020 के आखिरी दिन के लिए Google ने बनाया खास डूडल

नई दिल्ली। दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने न्यू ईयर के खास अवसर पर आकर्षक डूडल बनाया है। इस डूडल को New’s Year Eve 2020 नाम दिया गया है। इस डूडल को देखें तो इसमें एक घर दिखाई दे रहा है, जिसे रंग-बिरंगे बल्ब से सजाया गया है। इसके साथ ही इसमें एक घड़ी भी दिखाई दे रही है और इसमें 2020 लिखा है।

डूडल पर क्लिक करते मिलेगी न्यू ईयर से जुड़ी खबरें

यूजर्स जैसे ही गूगल के डूडल पर क्लिक करेंगे, तो स्क्रीन पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। यहां यूजर्स को न्यू ईयर कैसे सेलिब्रेट करें और इससे जुड़ी खबरें मिलेंगी।

एक्ट्रेस ज़ोहरा सहगल पर बनाया गया डूडल   

आपको बता दें कि गूगल ने इससे पहले 29 सितंबर 2020 को एक्ट्रेस ज़ोहरा सहगल की याद में डूडल बनाया था। ज़ोहरा सहगल की बात करें तो वह उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने 60 के दशक में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर ली और उसके साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी किया किया।

ज़ोहरा सहगल का जन्म तो 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था और उनका निधन 10 जुलाई 2014 को हुआ था। लेकिन, 29 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी उनकी फिल्म ‘नीचा नगर’। 1946 में रिलीज हुई वो फिल्म, जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। एक्ट्रेस ने इप्टा की मदद से बनी चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ में अभिनय किया था। कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी। यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी।

लॉकडाउन के दौरान इस गेम का बनाया गया डूडल

गूगल ने अप्रैल में लगे लॉकडाउन के दौरान Fischinger गेम का डूडल बनाया था। म्यूजिकल गेम Fischinger की बात करें तो इसे खेलना बेहद आसान है। इसमें कई सारे कॉलम  दिए गए हैं और आपको अपनी पसंद के कॉलम पर क्लिक करना है। हर कॉलम में आपको अलग-अलग म्यूजिक सुनाई देगा। आप चाहें तो इसे बदल भी सकते हैं

Fischinger गेम को Oskar Fischinger की 117वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया गया था। Oskar Fischinger म्यूजिकल क्षेत्र की एक दिग्गज व जानी-मानी ​हस्ती है जिन्होंंने म्यूजिक के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए। म्यूजिक के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड Oskar पर इन्हीं को समर्पित है।

Related Articles

Back to top button