ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

डॉक्टर अब बड़े-बड़े साफ अक्षरों में लिखेंगे दवाओं और जांच के नाम

लखनऊ: डॉक्टरों की लिखावट पढ़ने में मरीजों को होने वाली परेशानियों पर अंतत: कान धरते हुए शहर की किंग जॉर्ज मेडिेकल यूनिवर्सिटी ने सभी डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए सर्कुलर जारी किया है कि वे अब पर्चे पर दवाओं और जांच के नाम बड़े-बड़े तथा साफ अक्षरों में लिखें। किंग जॉर्ज मेडिेकल यूनिवर्सिटीर् केजीएमयूी के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि मरीज, फार्मेसिस्ट और दवाई के दुकानदारों की लगातार शिकायत रहती है कि उन्हें डॉक्टरों की लिखावट समझने में दिक्कत होती है। इस कारण कई बार दवाएं और जांच का नाम गलत पढ़ लिए जाने का भी डर होता है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए कि केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीके ओझा ने सभी विभागों के प्रमुख एवं चिकित्सकों को सकुर्लर जारी कर निर्देश दिया है सभी डॉक्टर मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांच का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में और साफ-साफ लिखें ताकि उसे पढ़ने में किसी को दिक्कत ना आए। सिंह ने बताया कि इस सकुर्लर पर अमल शुरु हो गया है और केजीएमयू के डॉक्टरों ने अब पर्चे पर बड़े-बडअ‍े और साफ अक्षर अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्सी में लिखना शुरु कर दिया है।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि वैसे इस बारे में केंद्र सरकार समय-समय पर आदेश जारी करती है और डॉक्टर उसपर अमल भी करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि मरीज के पर्चे पर दवाओं क नाम स्पष्ट लिखा जाए ताकि फार्मेसिस्ट और अन्य मेडिकल कर्मियों को वह आसानी से समझ आ सके। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि केजीएमयू प्रशासन के इस सर्कुलर से सभी रेजीडेंट डॉक्टरों को अवगत कराया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button