ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

देश में बर्ड फ्लू का संकट: महाराष्ट्र में 900 मुर्गियों और दिल्ली में बत्तखों की मौत, जांच के लिए भेजे नमूने

पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत की खबर सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।” दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सिंह ने इससे पहले कहा था कि हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।” उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

वहीं परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने बताया कि दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 900 मुर्गियां मरी हैं। हमने मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है।”  जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है। मुलगीकर ने बताया कि‘इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं। 900 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है। पिछले 24 घंटे में एक भी मुर्गी की मौत दर्ज नहीं की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुर्गियों की मौत की वजह भोजन से संबंधित लगती है लेकिन जांच नतीजों का इंतजार है। महाराष्ट्र में अबतक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया था। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने आठ जनवरी को बताया कि अबतक छह राज्यों – केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात – में बर्डफ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button