ब्रेकिंग
IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व... Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ...” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया व... Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की ग... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारिय... Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड...
देश

एफएटीएफ का खौफ, पाकिस्‍तान ने अब मसूद अजहर पर कसा शिकंजा, अदालत ने कहा- 18 जनवरी तक करो गिरफ्तार

लाहौर। आतंकियों को मदद पहुंचाने के आरोप में दुनियाभर में घिरे पाकिस्तान को अपने जिहादी आकाओं पर कार्रवाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को टेरर फंडिंग मामले में 18 जनवरी तक गिरफ्तार करने को कहा है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान एटीसी गुजरांवाला ने आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) द्वारा लगाए गए टेरर फंडिंग के आरोप के बाद अजहर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पुलवामा का गुनहगार है मसूद अजहर

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मुहम्मद ने अपनी भूमिका स्वीकार की थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें तीन सौ से अधिक आतंकी मारे गए थे।

अदालत ने कहा, अजहर को पेश करो 

अदालत से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘एटीसी गुजरांवाला की न्यायाधीश नताशा नसीम सुप्रा ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान सीटीडी को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह 18 जनवरी तक जैश-ए- मुहम्मद प्रमुख के मसूद अजहर को गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश करें।’

…तो कर दिया जाएगा भगोड़ा घोषित 

कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर पुलिस गिरफ्तार करने में सफल नहीं होती है तो अदालत उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्यवाही शुरू कर सकती है। अजहर पर टेरर फंडिंग और जिहादी साहित्य बेचने के आरोप लगे हैं। पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 100 से अधिक गुर्गो को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए जाने वालों मसूद अजहर को बेटा और भाई भी थे।

यात्रियों की सलामती के बदले छोड़ा गया था अजहर

1994 में मसूद अजहर पुर्तगाल के पासपोर्ट पर बांग्लादेश के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वो कश्मीर पहुंचा। अनंतनाग से उसे फरवरी 1994 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 1999 में कंधार विमान अपहरण के बाद यात्रियों की सलामती के एवज में मसूद अजहर को तत्कालीन सरकार ने छोड़ दिया था। पुलवामा हमले के बाद मई 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया।

कार्रवाई पर भारत ने कसा तंज

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर- रहमान लखवी को सुनाई गई सजा और मसूद अजहर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर तंज कसा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बैठकों से पहले पड़ोसी देश आंखों में धूल झोंकने वाली इस तरह की कार्रवाई करता रहता है।

फरवरी में होगी एफएटीएफ की बैठक 

बता दें कि फरवरी 2021 में एफएटीएफ की बैठक होनी है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल रखा है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संस्थाएं और आतंकी पाकिस्तानी सरकार के भारत विरोधी एजेंडे को पूरा करने का काम करती हैं। अब यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ऊपर है कि वह इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराए और आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे।’

Related Articles

Back to top button