ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

RSS मानहानि केसः अदालत पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

मुंबईः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरएसएस के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर किए गए मानहानि के एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में यहां एक मेट्रोपोलिटन अदालत पहुंचेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक मानहानि केस की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई पहुंच गए हैं। कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने यह जानकारी दी। मुंबई एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस के कई  कार्यकर्ता जमे हुए हैं और वे ‘राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगा रहे हैं।आपको बता दें कि राहुल ने एक दिन पहले ही एक भावुक पत्र लिखकर पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।

देवड़ा ने कहा, मुंबई में वह केवल अदालत की सुनवाई में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।’’कांग्रेस नेता पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता ने 2017 में बेंगलुरू की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को आरएसएस से जोड़ने को लेकर मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता ध्रुतिमन जोशी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी पर भी ऐसे मामले दायर किए थे जिन्हें खारिज कर दिया गया था।जोशी ने अपनी याचिका में कहा कि लंकेश की हत्या के मुश्किल से 24 घंटों के बाद ही राहुल गांधी ने हत्या के लिए आरएसएस और उसकी विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया था।महाराष्ट्र में राहुल गांधी के खिलाफ किसी आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई यह दूसरी याचिका है।

इससे पहले 2014 में, एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कथित रूप से आरएसएस पर आरोप लगाने के लिए राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी। वह मामला ठाणे में भिवंडी अदालत में लंबित है। देवड़ा और अन्य नेताओं की अगुआई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मुंबई हवाईअड्डे पर इकट्ठे हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button