ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव 2021: निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने बढ़ाया विधान परिषद चुनाव का रोमांच, 13वें प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को होने वाले चुनाव का रोमांच बढ़ गया है। नामांकन के अंतिम दिन आज यानी सोमवार को भाजपा के दस प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने के बाद महेश चंद्र शर्मा ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। महेश चंद्र शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।

विधान परिषद की 12 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए आज अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन हो सकता है। महेश चंद्र शर्मा ने करीब 12:30 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह से 12 सीट पर होने वाले चुनाव में 13वें नामांकन ने चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है। अभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ हो पाएगी पर यदि महेश चन्द्र शर्मा का पर्चा खारिज नहीं होता है तो फिर चुनाव कराना आवश्यक हो जाएगा। अबतक ये माना जा रहा था कि जिस तरह से भाजपा ने दस और समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया है उससे चुनाव कराने की जरूरत नहीं पडे़गी और निर्विरोध प्रत्याशी विधान परिषद सदस्य बन जाएगें। पर अब राजनीतिक दलों का गणित बिगड़ सकता है

भाजपा के दस तथा समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों के बाद एक निर्दलीय के नामांकन से अब 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। महेश चंद्र शर्मा के नामांकन करने से विधान परिषद चुनाव में उठा-पटक भी बढ़ेगी और समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के लिए खतरा भी हो सकता है। महेश चंद्र शर्मा ने भी आज 13 वें उमीदवार के रूप में पर्चा भरा। महेश चंद्र शर्मा ने इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। यह वही महेशचन्द्रशर्मा हैं जो पहले भी कई बार इस तरह के चुनाव में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। राज्यसभा से लेकर विधान परिषद तथा में वह नामांकन दाखिल कर चुके हैं। एक बार वह अटल विहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव में अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इनके पास प्रस्तावक नहीं है

इससे पहले दिन में करीब 12 बजे भाजपा के दस प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में विधान भवन में नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के साथ राजेंद्र चौधरी ने बीते शुक्रवार को ही अखिलेश यादव के नेतृतव में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम तिथि 18 नवंबर को दाखिल सभी पर्चों की दो दिन जांच होगी। 21 को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है। संख्या अगर 13 ही रहती है तो फिर 28 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान होगा और शाम को पांच बजे तक परिणाम घोषित होगा।

Related Articles

Back to top button