ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

पीएम मोदी को अध्यक्ष चुनने पर गदगद हुए अमित शाह, बोले-अब सोमनाथ मंदिर की गरिमा और बढ़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, जिसे लेकर देश भर में खुशी का माहौल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संदेश लिखते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यह न्यास मंदिर की गरिमा और भव्यता को और बढ़ाएगा।

PunjabKesari

पीएम मोदी को हार्दिक बधाई: शाह
अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर हृदयपूर्वक बधाई देता हूं। सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र के विकास के प्रति मोदी जी का समर्पण अद्भुत रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी की अध्यक्षता में ट्रस्ट, सोमनाथ मंदिर की गरिमा व भव्यता को और बढ़ाएगा। ट्वीट के साथ गृह मंत्री ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें वी पीएम के साथ मंदिर के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

मोदी इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे पीएम 
बता दें कि मोदी इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बाद मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें इस मंदिर न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। न्यास के रिकॉर्ड के अनुसार मोदी न्यास के आठवें अध्यक्ष बने हैं। दिल्ली में पीआईबी द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया कि न्यासियों ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रस्ट का अगला अध्यक्ष चुना ताकि वह आने वाले समय में मार्गदर्शन कर सकें।

प्रधानमंत्री ने स्वीकार की जिम्मेदारी
विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया और सोमनाथ मंदिर न्यास की सराहना भी की।  उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यास भविष्य में बुनियादी संरचना को उन्नत करने, आवास व्यवस्थाओं में सुधार करने और तीर्थयात्रियों का हमारी महान धरोहर से मजबूत संपर्क स्थापित करने में सक्षम होगा। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में न्यास के निवर्तमान अध्यक्ष गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल के निधन के बाद सोमनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष का पद रिक्त था। पटेल 16 सालों तक (2004-2020) इस न्यास के अध्यक्ष रहे थे। न्यास के रिकॉर्ड के अनुसार देसाई ने 1967 से 1995 तक न्यास के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी थी।

Related Articles

Back to top button